वसंत पंचमी 2021 : बच्चों की वाणी पर रहेगी सरस्वती, उपायों के साथ जानें दिव्य मंत्र

By: Ankur Fri, 12 Feb 2021 3:42:23

वसंत पंचमी 2021 : बच्चों की वाणी पर रहेगी सरस्वती, उपायों के साथ जानें दिव्य मंत्र

इस साल वसंत पंचमी 16 फरवरी को मनाई जानी हैं। इस दिन नवजात बच्चे को अन्न ग्रहण करवाया जाता हैं। बच्चों की वाणी पर सरस्वती का वास रहे इसके लिए वसंत पंचमी वाले दिन उपाय किए जाते हैं। पुराने समय में वसंत पंचमी के दिन से ही बच्चों की शिक्षा प्रारंभ की जाती थी। आज इस कड़ी में हम आपके लिए वसंत पंचमी के दिन किए जाने वाले कुछ उपायों के साथ ही दिव्य मंत्रों की जानकारी देने जा रहे हैं जिससे बच्चों की वाणी पर सरस्वती रहेगी। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

- अगर बच्चे को वाणी दोष है तो वसंत पंचमी के दिन उसकी जीभ पर केसर से चांदी की कलम द्वारा ‘ऐं’ बीज मंत्र लिखें। ऐसा करने से वाणी दोष दूर हो जाते हैं।
- इस दिन सभी मां सरस्वती का पूजन करें।
- गरीब छात्रों को पुस्तक, पेन आदि विद्या उपयोगी वस्तुओं का दान करें।

astrology tips,astrology tips in hindi,vasant panchami 2021,vasant panchami measures,maa saraswati ,ज्योतिष टिप्स, ज्योतिष टिप्स हिंदी में, वसंत पंचमी 2021, वसंत पंचमी के उपाय, मां सरस्वती

- जिन बच्चों का पढ़ाई में मन कम लगता हो वो वसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती को हरे फल अर्पित करें।
- वीणा मां सरस्वती की सबसे प्रिय वस्तुओं में से एक है। इसे घर में रखने से सुख-शांति रहती है। वसंत पंचमी के दिन वीणा को घर में ला सकते हैं।
- हंस की तस्वीर या शोपीस घर में लाएं।
- मोर पंख को इस दिन घर में लाना शुभ माना जाता है। इसे घर के मंदिर या बच्चों के कमरे में रखना चाहिए।
- मां सरस्वती की मूर्ति घर में लाएं। संगीत के क्षेत्र में रुचि रखने वाले मां सरस्वती को बांसुरी भेंट करें।

पौराणिक दिव्य मंत्र

- "एकादशाक्षर सरस्वती मंत्र : ॐ ह्रीं ऐं ह्रीं सरस्वत्यै नमः।"

- "वर्णानामर्थसंघानां रसानां छन्दसामपि। मंगलानां च कर्त्तारौ वन्दे वाणी विनायकौ॥"

- "सरस्वत्यै नमो नित्यं भद्रकाल्यै नमो नम:। वेद वेदान्त वेदांग विद्यास्थानेभ्य एव च।।
सरस्वति महाभागे विद्ये कमललोचने। विद्यारूपे विशालाक्षी विद्यां देहि नमोस्तुते।।"

ये भी पढ़े :

# भगवान श्रीकृष्ण ने युधिष्ठिर को बताई थी बरकत के लिए ये 5 चीजें, आप भी जानें

# राशि अनुसार मौनी अमावस्या पर करें ये उपाय, पूरी होगी हर मनोकामना

# राजसी ठाट-बाट से जीते हैं नीली आंख वाले, जानें पुतली के रंग से व्यक्ति का स्वभाव

# ना करें पर्स में इन 5 चीजों को रखने की गलती, धन के साथ स्वास्थ्य पर भी पड़ता हैं बुरा असर

# पूजाघर में ऐसी तस्वीर लगाना आपके लिए नुकसानदायक, छिन जाती हैं घर की सुख-समृद्धि व शांति

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com